कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को लोकेश इंटरप्राइजेज धनोरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में डीएपी 46 बोरी, एसएसपी 80 बोरी उपलब्ध पाई गई, जबकि एमओपी एवं यूरिया का स्टॉक शून्य था। विक्रय केंद्र में मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किया गया था। साथ ही स्कंद पंजी का संधारण नहीं किया जा रहा था तथा कैश मेमो एवं वितरण पंजी का भी उचित संधारण नहीं पाया गया। इस पर विभाग ने विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इसी प्रकार मेसर्स वी.एस. कंस्ट्रक्शन धनोरा के विक्रय केंद्र एवं गोदाम का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उर्वरक का कोई स्टॉक उपलब्ध नहीं पाया गया। विभागीय अधिकारियों ने विक्रेता को प्रॉपर स्कंद पंजी, वितरण पंजी एवं कैश मेमो संधारित करने के निर्देश दिए। साथ ही उर्वरक का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही करने के लिए सख्त हिदायत दी गई।








