Buy Advt. Space

कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि…

By

दिनांक 15 जून 2025, संध्या 4 बजे, होटल समायरा इन, रिसाली में दुर्ग ग्रामीण शहर नगर पालिका निगम रिसाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक के मुख्य अतिथि रहे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक एवं गृह लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी। उनके साथ मंच पर भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुकुंद भाऊ, ब्लॉक महामंत्री श्री चंद्रकांत कोरे, निगम की प्रथम महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा, सभापति श्री केशव बंछोर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री महेन्द्र सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर कार्यकर्ताओं से सुझाव आमंत्रित किए गए। श्री दिनेश पटेल, श्री नेतराम बारले, श्री नंदकिशोर गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती हेतु विचार साझा किए। महिला कांग्रेस की श्रीमती हेमीन चतुर्वेदी, सभापति केशव बंछोर, महापौर शशि सिन्हा, ब्लॉक महामंत्री चंद्रकांत कोरे व ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ ने भी संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे।

मुख्य वक्तव्य में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए बताया कि संगठन को कैसे एकजुट होकर मजबूत बनाना है और आम जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रिसाली नगर निगम जिस उद्देश्य से बना है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक में नगर निगम रिसाली के MIC मेंबर, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, एल्डरमेन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख नामों में श्री जानकी रमैया, श्री चुम्मन देशमुख, श्री अशोक सिन्हा, श्री अमृतपाल टिटू, श्री फकीर राम ठाकुर, श्री तरुण बंजारे, श्री संतुदास मानिकपुरी, श्रीमती सरिता पांडे, श्री बसंत सिंह, श्री शीतल यादव, श्री मोनेश बंछोर, श्री जहीर अब्बास, श्री अनिल देशमुख, श्री सनीर साहू, श्री संजू नेताम, श्रीमती ममता यादव, श्री विनय नेताम, श्रीमती रेखा देवी, श्री रोहित धनकर, श्री गोविंद चतुर्वेदी, श्री सोनिया देवांगन, युवा कांग्रेस से श्री शुभम वर्मा, श्रीमती जयंती महानंद, NSUI से श्री सुरेन्द्र बाघमारे, पूर्व पार्षद राजकुमार देशमुख जैसे अनेक नेता शामिल थे।

इस बैठक में संगठन के भविष्य और मजबूती के लिए एकजुटता का संकल्प लिया गया तथा अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक का आयोजन सफल और प्रेरणादायक रहा।

Leave a Comment