Buy Advt. Space

कल मैनपुर में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन…

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद! दिनांक 19/05/2025 को मैनपुर में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे गरियाबंद यातायात पुलिस, आरटीओ गरियाबंद एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्टाल लगाया जावेगा ।

सभी नागरिकगण निशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस एवं आंख का चेकअप का लाभ ले सकते है ।इस यातायात जागरूकता अभियान में बाइक रैली, यातायात के नियमों की जानकारी, हेलमेट वितरण एवं यातायात संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आकाश सोनी एवं अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार उपस्थित होकर लोगो को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे ।

Leave a Comment