खैरागढ़। खैरागढ़ में दिन शुक्रवार को12 जनवरी कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा से आम जन अब सप्ताह में चार दिन मिल सकेंगे। कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार उन्होंने मेल—मुलाकात के लिए सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन निर्धारित किए हैं। इस दौरान आम जन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात कर सकेंगे।
कलेक्टर से मिलने सप्ताह में चार दिन निर्धारित








