Buy Advt. Space

कलेक्टर ने मक्का प्रसंस्करण प्लांट का किया निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज ग्राम कोकोडी में निर्माणाधीन मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था के प्रबंध संचालक श्री विकास खन्ना द्वारा प्लांट के सभी ईकाइयों में निर्माण कार्य के प्रगति से अवगत कराया गया । कलेक्टर द्वारा बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने प्लांट में पानी की उपलब्धता का जायजा लिया और पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Comment