Buy Advt. Space

कलेक्टर ने बंधापारा आंगनबाड़ी में किया वृक्षारोपण पोषण पखवाड़ा का किया निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज अपने नोडल आंगनबाड़ी केन्द्र बंधापारा में पहुंचकर पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों से संवाद कर प्रदर्शित की गई पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण आहार के नाम और उसके लाभ के बारे में बताएं। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में मुनगा के पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया और शाला को नये स्वरूप में सुसज्जित करने के साथ सुव्यस्थित लाइब्रेरी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनि बिस्वाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री नरेन्द्र सोनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment