Buy Advt. Space

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर समय सीमा की बैठक शासकीय योजनाओं व निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज समय सीमा की बैठक में सांसद खेल महोत्सव के पंजीयन की जानकारी लेते हुए इसके सफल एवं गरिमामय आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य की पूर्ति हेतु योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिले के सभी महाविद्यालय में प्लेसमेंट कैंप आयोजन हेतु कौशल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए साप्ताहिक प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही स्वीकृत आवासों में मनरेगा भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की और समय पर मस्टर रोल जारी करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मस्टर रोल जारी करने में लापरवाही पर कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित गांव का नियमित निरीक्षण के साथ आश्रम छात्रावासों का भी निरीक्षण करें। साथ ही सभी छात्रावासों में वहां रीडिंग रूम, डायनिंग टेबल और कम्प्यूटर रुम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की स्थिति की भी जानकारी ली और शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन करने को कहा। उन्होंने श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए दीदी ई रिक्शा योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए और श्रम पंजीयन का आंकड़ा बढ़ाने को कहा। कलेक्टर ने पोस्टल विभाग के सभी ग्राम पंचायत में पदस्थ स्टाफ को साक्षरता अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में इसके अलावा उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की जानकारी ली और नए छात्रावास भवनों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment