Buy Advt. Space

कलेक्टर ने केशकाल एसडीएम कार्यालय का किया निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को केशकाल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रुम में खसरा नक्शा सहित सभी आवश्यक राजस्व दस्तावेजों के संधारण और सुरक्षित रखने हेतु की गई व्यवस्था की जानकारी ली और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही दस्तावेजों के लेमिनेशन कराने को भी कहा। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक उपस्थित रहे।

Leave a Comment