कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज स्थानीय चावरा स्कूल और सेजेस लंजोड़ा में आधार अद्यतन शिविर का निरीक्षण किया और अपार आईडी निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण के प्रगति की जानकारी ली और आधार कार्ड में आवश्यक त्रुटि सुधार कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि आधार में नाम या जन्मतिथि में त्रुटि होने के कारण अपार आईडी बनाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में आधार अद्यतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।बस्तर ओलंपिक के जोन स्तरीय आयोजन को देखाकलेक्टर श्रीमती पन्ना ने लंजोड़ा में आयोजित बस्तर ओलंपिक के जोन स्तरीय प्रतियोगिता को देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, संयुक्त निदेशक (आईटी) एनआईसी श्री हेमंत भगत सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।








