कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! मिशन वात्सल्य अंतर्गत शासन स्तर से गठित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं स्पांसरशीप एवं फास्टर केयर अनुमोदन समिति की तिमाही बैठक कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में की गई। कलेक्टर ने बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह (बालिका) को प्रदाय किया गया 50 सीटर पोस्ट मेट्रिक छात्रावास को अपग्रेड किए जाने के निर्देश दिए गये। साथ ही जो बच्चे फॉरेन ट्रेनिंग एवं स्पोर्ट्स एक्सपोजर के लिए जाने वाले हैं, उन बच्चों को पासपोर्ट बनवाने के निर्देश दिये गये।
एस0बी0आई0 फाउण्डेशन द्वारा प्राप्त मेडिकल मोबाईल यूनिट के चिन्हांकित 20 ग्राम पंचायतों के पात्र बालकों को स्पान्सरशीप योजना से लाभान्वित किय जाने हेतु चिन्हांकित किये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों, रिक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बाल कल्याण समिति में लंबित प्रकरणों सहित विभागीय जानकारी को विस्तार से बताया गया। किशोर न्याय बोर्ड में लंबित 53 एवं बाल कल्याण समिति में 02 लंबित प्रकरणों को जल्दी निरकारण करने के निर्देश दिये गए। बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बालकों एवं उनकी उपलब्धियों को भी बताया गया। जिले के विभिन्न ग्रामों के 23 बालकों को स्पान्सरशीप योजना से लाभान्वित करने हेतु समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र बनियागाँव को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर जिले के बनियागांव ग्राम पंचायत के नयापारा आंगनबाड़ी केन्द्र को सुसज्जित करने एवं चाईल्ड फ्रेन्डली बनाने के लिए सरपंच श्रीमती सकिला पोयाम एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती इन्द्रावती ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बुधेश्वरी कोर्राम एवं सहायिका सुश्री सेवती कोर्राम को कलेक्टर जिला कोण्डागांव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कष्टकला किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी बिस्वाल उपस्थित रहे।








