Buy Advt. Space

कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) जी के शिव महापुराण कथा हेतु पुलिस ने की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी… देखिए क्या है रूट…और टाइमिंग…

By

दुर्ग –निकुम | दुर्ग जिले के ग्राम निकुम में 19 से 23 जून तक शिवमहापुराण कथा होगी। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले करेंगे। कथा स्थल स्वर्गीय पुकेश्वर सिंह भारदीय कॉलेज निकुम के सामने बड़े मैदान में बनाया गया है। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। आयोजन समिति प्रमुख और पूर्व जनपद सदस्य रूपेश देशमुख ने बताया कि कथा स्थल पर मुरुम फिलिंग, साफ-सफाई और अन्य तैयारी जारी हैं। श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ पंडाल, पेयजल, भोजन भंडारा, वाहनों की पार्किंग और रूट की व्यवस्था की जा रही है। जो कि अब तैयार हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा के ठहरने के लिए निकुम के रेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है। पुलिस व्यवस्था भी की जा रही है। ग्राम निकुम के सभी ग्रामीण और महिलाएं तैयारी में जुटे हैं। अंचल के निकुम, खुरसुल, मोहदीपाठ, आमटी, खुर्सीपार, गोड़ेला, आलबरस, रुदा, खाड़ा, तिरगा, मासाभाठ सहित आसपास के गांवों के लोग तैयारी में जुटे हैं।


🚫 इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

🙏 श्रद्धालुओं से अनुरोध:

मालवाहक वाहनों से यात्रा न करें – यह खतरनाक है।

केवल निर्धारित मार्गों व पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें।



दुर्ग पुलिस द्वारा पार्किंग स्थल के रूप में कुल सात चिन्हित मार्ग दर्शये गए हैं जो कुछ इस प्रकार हैं–

प्रमुख मार्ग एवं पार्किंग स्थल (खुरसुल):

1️⃣ दुर्ग/रायपुर/कवर्धा/बेमेतरा से:
पुलगांव–कोनारी–भरदा–आलबरस–रूदा–भोथली–तिरगा–गोडेला–खुरसुल पार्किंग

2️⃣ राजनांदगांव/खैरागढ़ से:
अंजोरा–बिरेझर–खाडा–रूदा–भोथली–तिरगा–खुरसुल पार्किंग

3️⃣ सोमनी/ईरा गांव/झोला से:
झोला–तिरगा–गोडेला–खुरसुल पार्किंग

4️⃣ बालोद/धमतरी/अर्जुन्दा से:
अर्जुन्दा–डुडिया–मोहदीपाट–गोडेला–खुरसुल पार्किंग

5️⃣ रायपुर/पाटन/उतई से:
अंडा–चिंगरी–अछोटी–आलबरस–भोथली–खुरसुल पार्किंग

6️⃣ गुंडरदेही/चिचा/ओडार सकरी से:
अर्जुन्दा–ओडार–चिचा–भिलाई–खुरसुल पार्किंग

7️⃣ व्हीव्हीआईपी मार्ग:
अंडा बस स्टैंड–विनायपुर–आमटी–भिलाई–बंगल पार्किंग (कथा स्थल)



निवेदन: कथा में आने वाले सभी श्रद्धालु यातायात नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Comment