Buy Advt. Space

कंवर समाज महिला मंडल का तीज मिलन समारोह संपन्न

By

भिलाई के आशीष नगर (सड़क-11) में कंवर समाज महिला मंडल द्वारा तीज मिलन समारोह 2025 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा और विशेष अतिथि अंबिका दाउ रही। समाज की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
इस दौरान तीज क्वीन दीपिका चंद्रवंशी, उमा चंद्रवंशी, भोज चंद्रवंशी बनीं, जबकि सोलह सिंगार प्रतियोगिता में ज्योति चंद्रवंशी और माधुरी रावके विजेता रहीं।
कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष रंजना चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष कांति ठाकुर, कोषाध्यक्ष देवकी ठाकुर, संगठन सचिव गीतांजली जयसिंधु एवं सचिव माधुरी रावके सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment