कामेश पाल की रिपोर्ट
खैरागढ़!उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान बुनियादी साक्षरता एवं संख्या आकलन परीक्षा (एफ एल एन ए टी ) 23 मार्च 2025 रविवार को परीक्षा केंद्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का खपरी सिरदार में 36 महिला परीक्षार्थी जिनकी उम्र 35 से 50 के लगभग थी इस महाअभियान में शामिल हुए ।। सभी का गुलाल,पीला चावल का टीका लगाकर फूलों से स्वागत किया गया । इस परीक्षा में बिमला – सावित्री( देवरानी जेठानी ) पेन फुट्टा लेकर शाला में उपस्थिति दी । इनकी उपस्थिति कौतूहल का विषय बना रहा।
उल्लास भारत सरकार का साक्षरता कार्यक्रम है। इसका मकसद देश को जन-जन साक्षर बनाना। कार्यक्रम स्वैच्छिक सेवा के जरिए लागू किया जा रहा है इसका उद्देश्य उन वयस्कों को पढ़ने लिखने और अंकगणित सीखने का कार्यक्रम है जो औपचारिक स्कूली शिक्षाओं से वंचित है। 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के असाथरों को बुनियादी साक्षरता संख्यात्मक ज्ञान जीवन कौशल व्यावसायिक कौशल बुनियादी शिक्षा और सतत शिक्षा प्रदान करना है “जिससे समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ” । समाज में समानता लाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने हेतु अधिकार संपन्न बनना है।।सभी परीक्षार्थियों के लिए शाला परिवार की ओर से भोजन की व्यवस्था किया गया था । हेडमास्टर जागेश्वर सिन्हा, इंदिरा चंद्रवंशी, सुशीला पोर्ते,शैल ठाकुर ,सीएसी गणेश रजक परीक्षा केंद्र में उपस्थित थे ।।।








