Buy Advt. Space

इंड-टू-इंड नेटवर्क का हुआ खुलासा, मेडिकल संचालक गिरफ्तार

By




नूतन साहू गरियाबंद ! नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मैनपुर पुलिस ने इण्ड-टू-इण्ड कार्रवाई करते हुए ओड़िशा से एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है, जो नशीली दवाओं की आपूर्ति का मुख्य स्रोत बताया जा रहा है।

इससे पहले, मैनपुर पुलिस ने 25 जून 2025 को अपराध क्रमांक 67/25, धारा 22 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी ओमकार उर्फ रिंकू सोनवानी को 840 नग नशीली दवाईयों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया था कि वह ये दवाइयां देवाशिश मेहेर नामक मेडिकल संचालक से प्राप्त करता है।

पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद और मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए देवाशिश मेहेर का पता लगाया। आरोपी देवाशिश मेहेर पिता गंगाराम मेहेर (उम्र 27 वर्ष), निवासी गण्डाबहली, थाना सीनापाली, जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने मेडिकल स्टोर के माध्यम से नशीली दवाइयों की अवैध आपूर्ति करता था।

जप्त सामग्री में शामिल हैं:

एक पुराना मोबाइल फोन

मेडिकल लाइसेंस

फोन-पे ट्रांजेक्शन की छायाप्रतियां


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थाना मैनपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई की सराहना

यह कार्रवाई जिला पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे अवैध दवा कारोबार की चेन का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशानुसार आगे भी ऐसे अवैध नेटवर्क के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment