Buy Advt. Space

आहार एवं पोषण अभियान के तहत यूनिटी मार्च कार्यक्रम पलारी ग्राम में डाबर जूस निशुल्क वितरण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव,सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर चिखलपुटी से पलारी तक यूनिटी मार्च जिला स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम के समापन पलारी ग्राम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं अध्यक्षता कोंडागांव विधानसभा विधायक,एवं बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी की उपस्थिति में आहार एवं पोषण अभियान के अंतर्गत बस्तर विकास एवं सेवा संस्थान कोडागांव अध्यक्ष सिद्धार्थ महाजन के द्वारा व युवा साथी फाउंडेशन के सहयोग से बस्तर सांसद के हाथों जूस वितरण किया गया साथ ही ग्रामीण जनों,माताएं बहनों और बच्चों को डाबर का जूस वितरण कराया गया सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि संस्था के द्वारा कई वार्डो,गावों,अस्पताल,स्कूल आदि मे निशुल्क जूस, डाबर पेस्ट गुलाब जल शैंपू आदि वितरण किया गया है वही इस कार्यक्रम में जिले के शासकीय कर्मचारी पदाधिकारी पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, श्रीमती जुगबती पोयाम,नंदलाल राठौर, जितेन्द्र सुराना, एसडीएम अजय उरांव, खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार,तहसीलदार,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे

Leave a Comment