Buy Advt. Space

आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का किया गया मूल्यांकन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिला पंचायत कोण्डागांव में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का वृहद् मूल्यांकन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री अविनाश भोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा की गई, जिसमें समस्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), विकासखण्ड समन्वयक (आवास), तकनीकी सहायक तथा ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने भाग लिया।

बैठक में मनरेगा वार्षिक मास्टर सर्कुलर के चैप्टर-06 गुड गवर्नेंस की 05 गतिविधियों, जियो रेफरेंसिंग एवं एनएमएमएस ऐप के उपयोग संबंधी भारत सरकार के दिशा-निर्देशों पर प्रशिक्षण उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा में यह पाया गया कि 38 ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण प्रगति 10% से भी कम है। इस पर संबंधित ग्राम रोजगार सहायकों एवं सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं तथा एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित निर्माण प्रगति प्राप्त करने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से पक्के मकान उपलब्ध कराना है, अतः सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण करें। तथा प्रत्येक निर्माणाधीन आवासों में मनरेगा से 90 मानव दिवस का मजदूरी भुगतान हेतु मस्टलररोल जारी करने में विलंब अथवा उदासीनता की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment