Buy Advt. Space

आत्मानंद स्कूल खैरागढ़ में मनाया गया “वीर बाल दिवस”, साहिबजादों के शौर्य, वीरता, त्याग और धर्मनिष्ठा को किया गया याद, इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य आदि की दी रंगारंग प्रस्तुति

By

खैरागढ़l जिला शिक्षा विभाग केसीजी द्वारा मंगलवार 26 दिसंबर को नगर के आदर्श शास कन्या आत्मानंद उच्च माध्यमिक शाला खैरागढ़ में “वीर बाल दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, श्री विक्रांत सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव उपस्थिति थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक श्री घम्मन साहू वरिष्ट नागरिक ने की। स्वागत भाषण में जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्तेराम कोसरिया ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उपस्थित बच्चों को भारत के इतिहास में अमर वीर बलिदानी बच्चों के शौर्य की कहानी बताकर उसे आत्मसात करने की अपील की।

Leave a Comment