कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में फरसगांव विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केंद्र जुगानीकलार और लंजोड़ा मिचीपारा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मचारी भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने-अपने केंद्रों को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाने का प्रयास करें। उल्लेखनीय है कि इन दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुसज्जित किया गया है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही केंद्रों में किचन गार्डन भी विकसित किया गया है।








