Buy Advt. Space

अहिवारा पुलिस के हत्थे चढ़ा निजी पलो कि वीडियो बनाकर ब्लैक मेल कर 10लाख कि माग करने वाला आरोपी

By

  • दंपती के निजी पलो का वीडियों बनाकर कर रहा था भयादोहन।
  • अरोपी के कब्जे से 03 नग मोबाईल व 03 नग सीम जप्त।
  • 01 आरोपी गिरफ्तार।
  • एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना नंदीनी नगर की संयुक्त कार्यवाही।

थाना नंदीनी क्षेत्र ग्राम अहिवारा के एक दंपती द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निजी पलो का वीडियो रिकार्ड कर प्रार्थी को व्हाट्सप के माध्यम से वीडियों भेजकर उसे वायरल करने की धमकी देकर भयादोहन कर 10 लाख रूपये पैसों की मांग कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला  के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु एन्ट्री क्राईम एवं सायबर यूनिट को निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री देवव्रत सिरमौर (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) सुश्री ऋचा मिश्रा (रा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, धमधा श्री संजय पुंडीर (रा.पु.से.), एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री हेम प्रकाश नायक (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी ए. सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम, व थाना प्रभारी नंदीनी नगर राजेश साहू के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। सायबर से टेक्निकल साक्ष्य के आधार एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, संदेही व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया की यह पूर्व में भी प्रार्थी के घर में दो बार चोरी कर चुका है एवं पूनः चोरी के नियत से प्रार्थी के घर में प्रवेश किया, जो प्रार्थी दंपती के निजी पलों का अपने मोबाईल से

वीडियों रिकार्ड कर कुछ दिनों बाद प्रार्थी को वीडियों भेजकर अगल-अलग नंबरों से कॉल कर 10 लाख रूपये दो नहीं तो वीडियों वायरल कर दूंगा कहकर भयादोहन करता था। आरोपी के कब्जे से 03 नग मोबाईल, 03 नग सीम जप्त कर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना नंदीनी नगर से की जा रही है।

    
    
    
    
    

    Leave a Comment