Buy Advt. Space

अवैध रेत खनन को लेकर विधायक रोहित साहू ने देर रात बड़ा एक्शन लिया।

By

पितेश्ववर हरपाल गरियाबंद। अवैध रेत खनन को लेकर विधायक रोहित साहू ने देर रात बड़ा एक्शन लिया। बिदोरा/फिंगेश्वर क्षेत्र से रेत से भरी एक हाईवा गुजर रही थी, तभी कार्यक्रम से लौटते वक्त विधायक ने खुद वाहन रुकवाया और मौके का जायजा लिया। तत्क्षण उन्होंने कलेक्टर भगवान सिंह उइके से दूरभाष पर बात कर माइनिंग अधिकारी को मौके पर बुलाया और कार्यवाही करवाई।

विधायक साहू के निर्देश पर पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को बिदोरा/फिंगेश्वर क्षेत्र स्थित सुखा नदी पर दबिश दी। इस दौरान अवैध खनन में लगी एक नाग चेन माउंटेड मशीन जब्त कर फिंगेश्वर थाने में खड़ी कराई गई। इसके अलावा रेत से भरी एक हाईवा भी जब्त की गई, जबकि दूसरी हाईवा का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक को पकड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी है।


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिले में लगातार अवैध रेत उत्खनन और चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। विधायक की पहल पर चलाए गए इस संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अधिकारी भी मानते हैं कि इस तरह की सख्त कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी और अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा।

Leave a Comment