Buy Advt. Space

अतिवृष्टि-बाढ़ से निपटने नगर निगम की कमर कस ली आयुक्त अग्रवाल ने जारी किया अलर्ट, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

By

दुर्ग।शहर में संभावित अतिवृष्टि और बाढ़ की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने कमर कस ली है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राहत व बचाव कार्यों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों का गठन कर दिया है। उन्होंने दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर 24 घंटे कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

24 घंटे रहेगा सतर्क अमला, मोबाइल बंद नहीं होगा:
आयुक्त अग्रवाल ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे मोबाइल चालू रखें। आपात स्थिति में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए सभी जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से विभाजित किया गया है।

🔹 नोडल अधिकारी नियुक्त:

दिनेश नेताम, कार्यपालन अभियंता (मो. 9993321120) को पूरे बाढ़ नियंत्रण अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।


कंट्रोल रूम प्रभारी – दो शिफ्ट में तैनाती

🌞 सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक:

  • करण यादव – 9770946930
  • हरिशंकर साहू – 7773007174
  • अपर्णा मिश्रा – 9074225253
  • पंकज साहू – 9691030600
  • प्रेरणा दुबे – 9630541539
  • उमयंती ठाकुर – 8103967854
  • विनोद मांझी – 9589081099

🌙 रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक:

  • सुरेश केवलानी – 9425675465
  • राजेंद्र ढबाले – 7999828273
  • वी.पी. मिश्रा – 7987641410
  • संजय ठाकुर – 9340401946
  • मोहित मरकाम – 9685373777
  • गिरीश दीवान – 7746015450
  • विकास दमाहे – 6263493218

🛠️ फील्ड में तैनात जिम्मेदार अधिकारीगण:

  • सफाई जोन प्रभारी – अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों सहित दोनों पालियों में तैनात रहेंगे।
  • धमेन्द्र मिश्रा (स्वास्थ्य अधिकारी) – राहत शिविर में ठहरने व भोजन की व्यवस्था देखेंगे।
  • आर.के. जैन (कार्यपालन अभियंता) – राहत कार्यों की निगरानी व समन्वय।
  • अनिल सिंह (प्र. उद्यान निरीक्षक) – बांस-बल्लियों, सच लाइट और अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
  • सोएब अहमद (कर्मशाला अधीक्षक) – आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था करेंगे।

🔦 जरूरी सामग्री की व्यवस्था:

प्रत्येक शिफ्ट में तैनात अधिकारियों को टॉर्च, रस्सी, गैती, फावड़ा, और अन्य आवश्यक उपकरणों से लैस रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बाढ़ संभावित इलाकों में शासकीय भवनों को सुरक्षित रखने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Comment