कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु वर्ष 2025-26 में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन का दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में अपनी उत्तीर्ण होने संबंधी दस्तावेज के साथ स्वयं उपस्थित होकर माह सितम्बर 2025 तक अपना नामांकन अनिवार्य रूप से करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु रोजगार कार्यालय के संपर्क नम्बर 9584020279 में कॉल कर सकते हैं।








