बालोद से अंकित टाटिया की रिपोर्ट
बालोद! हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू ) के कार्यालय जैन भवन चौक दल्ली राजह में आज शनिवार 7 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की बैठक रखी गई थीl जिसमें राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन पर्वत जी के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा जी और प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेष चौधरी जी सुरेंद्र कुमार जी खोबरागड़े जीका दल्ली राजहरा में आगमन हुआ बैठक में प्रथम स्वागत की कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा जी का आशा श्रीवास्तव के द्वारा पुस्प गुच्छ से स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा जी ने बैठक में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता मामले में आए दिन हो रही ठगी से कैसे बचा जाए और उपभोक्ता संबंधी ठगी की शिकायत कैसे की जाए इन सभी बातों की जानकारी दिए जागो ग्राहक जागो का नारा लगाते हुए जिले के पदाधिकारी विनोद मिश्रा जी ,नरेंद्र जनबंधु जी एवम विजय सिंह जी ने प्रत्येक नागरिकों को ये अपील किया गया की अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान से जुड़कर लोगो को जागरूक करे और किसी भी उपभोक्ता संबंधी समस्याएं हो तो इसकी शिकायत जरूर करे
बैठक के समापन में आशा श्रीवास्तव जी ने सभी पदाधिकारियों का तहे दिल से आभार व्यक्त की
बैठक में विनोद मिश्रा जी नरेंद्र जनबंधु जी विजय सिंह जी रामाधीन जी ins इंडिया न्यूज सर्विस के जिला ब्यूरो प्रमुख आशा श्रीवास्तव जी आगाज न्यूज जनता की आवाज बालोद ब्यूरो प्रमुख अंकित टाटिया जी एवम रमजान इंद्र दमन ठाकुर रवि सहारे रामलू राव विनय उपस्थित थे








