Buy Advt. Space

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह जागृति शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By


दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ
छुईखदान । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 20 मार्च 2025 को ग्राम बागुर विकासखंड छुईखदान में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीत राम खुटेल एवं परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह जागृति शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए लोगों को जागरूक किया बंजारे ने बताया की प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक थीम  जारी किया जाता है इस वर्ष की थीम है एक्सीलरेट एक्शन अर्थात महिलाओं के लैंगिक समानता एवं कानूनी अधिकार दिलाने के लिए ठोस कदम तीव्र गति से उठाए जाने की आवश्यकता है वर्तमान में विश्व स्तर पर भारत की लैंगिक समानता की स्थिति को सुधारने की अत्यधिक आवश्यकता है इसके लिए आवश्यक है की महिलाएं समाज के सभी क्षेत्र जैसे शिक्षा स्वास्थ्य राजनीति कला एवं संगीत तथा अन्य क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले उन्होंने बताया कि बेटियों का बाल विवाह करने से उनकी शिक्षा एवं मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है अतः यह आवश्यक है की किसी भी बेटी का बाल विवाह ना हो उन्हें पढ़ने का अवसर दिया जाए ताकि वह समाज में अपना नाम कर सके इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के लिए सभी ने एक साथ शपथ लिया

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में छुईखदान सेक्टर के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसके द्वारा उन्होंने बेटियों को समानता का अधिकार दिलाने का संदेश दिया इसी प्रकार सेक्टर ठंडार के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गौरी अनूपा एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा बेटियों को शिक्षित किए जाने की आवश्यकता का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया सेक्टर गंडई के कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया इसके साथ ही ग्राम बिरखा ग्राम बरखा की आंगनवाड़ी केंद्र की छोटी बच्ची नव्या द्वारा बड़ा ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया उक्त नृत्य को परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे द्वारा एवं ग्राम सरपंच द्वारा नगद पुरस्कार दिया गया।

जिले के शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को किया गया सम्मानित


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत महिलाओं को जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया है उन्हें सम्मानित किया गया इनमें कृषि विभाग से आरती उईके ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वन विभाग से कुमारी टीमन भूआर्य वनरक्षण, स्कूल शिक्षा विभाग से सीमा शर्मा डाटा एंट्री ऑपरेटर, विद्युत विभाग से अन्नपूर्णा जंगल डाटा एंट्री ऑपरेटर नगर पंचायत छुईखदान से गजमोतिन पाल स्वच्छता दीदी एवं महिला बाल विकास से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उत्तर यादव तथा समस्त पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान रूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया


होली मिलन समारोह मनाया गया


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ग्रामीण महिलाओं एवं ग्राम स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई

उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पी आर खुटेल परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना छुईखदान सुनील बंजारे पर्यवेक्षक रितु गुप्ता खेमिन धुर्वे प्रेमलता धुर्वे कालिंद्री धुर्वे माधुरी जगत लक्ष्मी सर्वा भूनेश्वरी बंजारे एवं ग्राम बागुर की  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेमा ग्राम सरपंच बगुर ग्राम सरपंच पथर्रा एवं अन्य स्थानीय स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Comment