कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! अंगीकार 2025 के तहत विकास नगर सामुदायिक भवन में आवास मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कोंडागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, मु.न.अधि. दिनेश डे सहित पार्षदगण श्री संतोष पात्रे, श्री सहदेव साहू, श्री परितोष सेन, श्री असलम खान, श्रीमती सुमन शुक्ला एवं श्रीमती सुषमा खोब्रागड़े की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मेले में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आधार सेवा केंद्र एवं पीएम स्वनिधि योजना के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल्स के माध्यम से हितग्राहियों को एक ही मंच पर योजनाओं की जानकारी और सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सफाई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सफाई मित्र दीदियों को सम्मानित भी किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर उनके योगदान की सराहना की गई।








