कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 09 एवं 10 अक्टूबर को रायपुर में होना संभावित है। उक्त रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में विभिन्न पदों पर कार्य करने हेतु भर्ती की जायेगी। इस रोजगार मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र में नियोजित होने के इच्छुक युवक-युवतियां ऑनलाईन ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ के माध्यम से राज्य स्तरीय रोजगार मेला में पंजीयन कर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। उक्त दिवस को रोजगार मेला में अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि, मूल दस्तावेज, छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय 11 से 5 बजे तक टेलीफोन नम्बर 07786-299068 पर सम्पर्क किया जा सकता है।








