कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025-26 के अंतर्गत श्रमिकों के हित में फरसगांव में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। 15 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत कार्यालय सभागृह में श्रम विभाग द्वारा श्रमवीर स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना था।मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने मौके पर ही 130 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं 240 श्रमिकों का पंजीकरण कर कार्ड वितरण किया गया।
शिविर में मौजूद श्रमिक को विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार सरकार श्रमिकों को सशक्त बनाने और उनके परिवारों को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार ठोस पहल कर रही है। श्रमिक पंजीयन, स्वास्थ्य जांच, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसी योजनाएं श्रमिकों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।इस अवसर पर नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्री मानकू नेताम, श्री झाड़ी राम सलाम, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।








