रवि गहने जालबांधा। (25 सितम्बर 2025, गुरुवार) – जालबांधा क्षेत्र के भोथी गांव में 24 वर्षीय महिला ज्योति वर्मा (पति हेमकरण वर्मा) ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
दोपहर करीब 12 बजे घर के पास के लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उस समय परिवार के अन्य सदस्य कृषि कार्य में खेत पर गए हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना घरवालों को दी। जब परिवारजन खेत से लौटकर घर आए, तो ज्योति वर्मा अपने कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली।
आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस चौकी जालबांधा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जालबांधा (भोथी) में महिला ने फांसी लगाकर दी जान जांच में जुटी पुलिस








