Buy Advt. Space

जंगल से बिछड़ा बंदर बना जालबांधा का मेहमान, वन विभाग ने पकड़ा

By



रवि गहने जालबांधा। गांव में इन दिनों एक अनोखा मेहमान चर्चा का विषय बना रहा। जंगल से बिछड़ा हुआ बंदर जालबांधा पहुंचा और पब्लिक के बीच जमकर मजे लेने लगा। बंदर किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा था, लेकिन कभी फल दुकानों में बैठकर केला-सेब चट कर जाता तो कभी होटलों में आराम से बैठकर खाने पर नजर गड़ाए रहता।

ग्रामीणों ने पहले तो इसे देख खूब मजा लिया, लेकिन जंगली होने की वजह से खतरे की आशंका भी बनी रही। मामले की सूचना मिलते ही स्लाइड फोर्स वन मंडल खैरागढ़ की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बंदर को पकड़ लिया। बाद में उसे सुरक्षित खैरागढ़ ले जाया गया।

Leave a Comment