Buy Advt. Space

छुरा में सांसद रूपकुमारी चौधरी का भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब

By



पितेश्वर हरपाल गरियाबंद छुरा ! महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी के छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति के बाद उनके प्रथम छुरा नगर आगमन पर छुरा नगर में जोरदार स्वागत किया गया। कोसमबुड़ा से छुरा नगर पंचायत कार्यालय तक बाइक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

इस भव्य रैली का नेतृत्व सुजल कोठारी ने किया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा की सदस्यों व नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के स्वर्ण जयंती चौक के पास कार्यकर्ताओं ने सांसद का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, और उन्होंने प्रदेश संगठन में सांसद को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। रैली के दौरान पूरे मार्ग में भाजपा के नारों से गूंजा दिया गया, जिससे नगर में एक उत्सव जैसा माहौल बन गया।

कार्यक्रम के अंत में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्रा

Leave a Comment