Buy Advt. Space

कोरबा में 27 वर्षीय पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत, विभाग में शोक की लहर

By


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दुखद खबर सामने आई है। पुलिस विभाग के एमटी शाखा में पदस्थ 27 वर्षीय आरक्षक सुरेंद्र लहरे का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुरेंद्र डीएसपी प्रतिभा मरकाम के ड्राइवर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अचानक सीने में दर्द, अस्पताल में मौत

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन और सहयोगी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पीछे छूट गया परिवार

सुरेंद्र की शादी को कुछ ही साल हुए थे। उनके घर में 8 माह का शिशु है। यह दुखद खबर सुनते ही परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे सुरेंद्र

बालको सेक्टर-3 निवासी सुरेंद्र अपने मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी असामयिक मौत से न केवल पुलिस विभाग, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विभाग देगा सहयोग

विभागीय अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment