Buy Advt. Space

अंतर्विभागीय समन्वय एवं समुदाय की सहभागिता से ही सफल होगा आदि कर्मयोगी अभियान जिला कोंडागांव में तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब प्रारंभ आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला कोंडागांव में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव !  जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान शुरू की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आदिवासी विकास विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को नीलाम हॉल, वन काष्ठागार में हुआ। जिसमें 07 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा विकासखंड स्तर के 35 मास्टर ट्रेनर और एनजीओ के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौरतलब है की जिले में 5 विकासखण्डों के 352 गांवों को इसमें शामिल किया गया है। इन गांवों के विकास के लिए ‘विज़न 2030’ के अनुरूप योजनाएँ तैयार की जायेगी ।

इस अभियान अंतर्गत जिले में 352 आदि सेवा केन्द्र स्थापित होंगे, जहां शिकायत निवारण पंजी, संयुक्त भ्रमण पंजी और प्रत्येक सोमवार को ‘आदि सेवा ऑवर’ जैसी व्यवस्थाएं होंगी। इस अभियान के लिए 100 से अधिक आदि कर्मयोगी परिवर्तनकारी नेतृत्व देंगे और 8800 से अधिक साथी व सहयोगी युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाएंगे। यह अभियान ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय करेगा।प्रशिक्षण के दुसरे दिन जनपद पंचायत कोंडागांव की अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम और उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Comment