Buy Advt. Space

वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन शुरू, युवाओं के लिए वीडियो, क्विज और लोगो प्रतियोगिता

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा माई भारत पोर्टल के सहयोग से राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए वीडियो चैलेंज, क्विज और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है।

वीडियो चैलेंज ‘माई विलेज’ में बना सकते हैं शॉर्ट वीडियो

जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत ‘माई विलेज चैलेंज’ नाम से राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट वीडियो रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिभागी किसी भी भाषा में 30 से 60 सेकेंड की अवधि का वीडियो बनाकर माई भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होना आवश्यक है तथा वीडियो का आकार 25 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

क्विज प्रतियोगिता में मिलेंगे ऑनलाइन सर्टिफिकेट

अभियान के तहत “विकसित भारत जीरामजी अधिनियम” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों को 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्नों के उत्तर देने के बाद प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा।

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन

इसके साथ ही विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ऐसा लोगो चुनना है जो वीबी-जीरामजी एक्ट 2025 के तहत समावेशी विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण प्रगति को प्रभावी रूप से दर्शाए।

विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार

प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को आधिकारिक लोगो के रूप में अपनाया जाएगा और इसका उपयोग भविष्य में प्रचार-प्रसार गतिविधियों में किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले प्रतिभागी को ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 50 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

20 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी क्यूआर कोड स्कैन कर माई भारत पोर्टल के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

यह अभियान युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीण विकास और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Comment