Buy Advt. Space

उदयपुर में सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

By
Last updated:

ब्यूरो चीफ: रवि गहने खैरागढ़। जिले के ग्राम उदयपुर में स्थित स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह के महल निवास में तैनात एक सुरक्षा गार्ड द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा में तैनात जवान कृपाचंद सोनवानी, निवासी भिलाई, हाल ही में छुट्टी से वापस ड्यूटी जॉइन किया था। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था।

घटना शाम लगभग 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां जवान खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment