बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला के पति ने दोनों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, घटना वाड्रफनगर क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक प्रदोष पटेल महिला को घर में अकेला पाकर उसके घर में घुस गया था। इसी दौरान महिला का पति अचानक घर पहुंच गया। पति को शक होने पर उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदोष पटेल वाड्रफनगर के कन्या माध्यमिक शाला बरती कला में पदस्थ है। फिलहाल वाड्रफनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया शिक्षक, पति ने बुलाया पुलिस








