Buy Advt. Space

गरियाबंद में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। नगर में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम होने जा रहा है। गांधी मैदान गरियाबंद में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 22 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस दिव्य कथा का वाचन परम पूज्य दीदी पंडित पलक नरेश दुबे जी के मुखारविंद से संगीतमय शैली में होगा।

कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें भगवान शिव की लीला, भक्ति और जीवन दर्शन के अद्भुत प्रसंगों का वर्णन होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन नगरवासियों के लिए भक्ति का दुर्लभ अवसर है, जिसमें सम्मिलित होकर श्रद्धालु भगवान शिव की कृपा और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 29 नवंबर को पार्थिव शिवलिंग पूजन, भव्य रुद्राभिषेक और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की गई है।

यह आयोजन श्री शिव शक्ति महिला परिवार एवं समस्त नगरवासी गरियाबंद के सहयोग से संपन्न होगा।

Leave a Comment