Buy Advt. Space

दिनेश पटेल के नेतृत्व में रिसाली ब्लॉक से सैकड़ों कांग्रेसी विधानसभा घेराव में शामिल

By

रिसाली।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में रिसाली ब्लॉक से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 6 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में 17 मार्च को कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश, प्रभारी जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर रिसाली निगम सभापति केशव बंछोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, एमआईसी सदस्य अनिल देशमुख, संजू नेताम, जहीर अब्बास, पार्षद सोनिया देवांगन, पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक व जिला पदाधिकारी, पार्षदगण और सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Comment