Buy Advt. Space


शक में कलयुगी बेटे ने धारदार चाकू से पिता की हत्या

By

रायपुर । जिले के उरला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने शक और गुस्से में आकर अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को शक था कि उसके पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। इसके अलावा घर के खर्चे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद रहता था। घटना मजदूर नगर सरोरा की है, जहां आरोपी दिनेश कुमार सेन (21) ने अपने पिता देव प्रसाद सेन (45) पर धारदार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि हत्या से पहले पिता-पुत्र के बीच जमकर विवाद हुआ था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment