Buy Advt. Space

रायपुर रामकृष्ण अस्पताल में गटर सफाई दौरान जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत

By

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के पचपेड़ी नाका स्थित Ramakrishna Hospital में गटर (सीवरेज टैंक) की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार टैंक के भीतर जहरीली गैस भरी हुई थी। सफाई के लिए उतरे मजदूर जैसे ही अंदर पहुंचे, वे बेहोश हो गए। बाहर निकालने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतारा गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। यदि सुरक्षा के उचित इंतजाम होते तो जानें बचाई जा सकती थीं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

Leave a Comment