Buy Advt. Space

रायपुर में नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, इलाके में शोक की लहर

By

रायपुर। राजधानी के भांठागांव स्थित अवधपुरी क्षेत्र में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार छात्र शांत स्वभाव का था और पढ़ाई में व्यस्त रहता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

सूचना

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो तुरंत सहायता लेना बेहद जरूरी है। नजदीकी अस्पताल, परिवार या मित्रों से संपर्क करें। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन किरण (1800-599-0019) पर भी 24×7 सहायता उपलब्ध है।

Leave a Comment