Buy Advt. Space

राज्य स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान व सद्भावना संदेश दिए मिथलेश साहू

By


रायपुरछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में AAP नेता मिथलेश साहू ने कार्यकर्ताओं साथ अनुकरणीय पहल करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और सद्भावना की भावना को मजबूत किया ।



स्वच्छता अभियान: कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पहले महतारी की प्रतिमा एवं स्थल को सफाई किया, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने आसपास की साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था।

माहताही को माल्यार्पण: इस अवसर पर, कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया और प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की, माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

सद्भावना का संदेश: कार्यकर्ताओं ने सभी नागरिकों को सद्भावना और भाईचारे के साथ रहने का और प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य सहयोग देने का संदेश प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और सद्भाव से ही छत्तीसगढ़ प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विजय देवांगन, प्रशांत यादव, कमलेश कौशिक, हरीश देवांगन, जगदीश, अजय देवांगन, हर्ष देवांगन, दिनशे कुर्रे, कृष्णा बंजारे, गोलू साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment