ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष (2026–27) के पावन अवसर पर एवं के निर्देशानुसार क्षेत्र में सात सूत्रीय जनजागरण आंदोलन चलाने की पहल की गई। इस संबंध में प्रज्ञा मंडल द्वारा एक बैठक आयोजित कर सात गांवों में जनजागरण और रचनात्मक गतिविधियों को संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संतों के विचारों और समाज सुधार के संकल्पों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर जोर दिया गया।
सात सूत्रीय आंदोलन चलाने का संकल्प
बैठक में निर्णय लिया गया कि सात गांवों में सात प्रमुख आंदोलनों को संचालित किया जाएगा। इनमें व्यसन मुक्ति, वृक्षारोपण, स्वावलंबन, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, बाल संस्कार और स्वच्छता अभियान शामिल हैं। इन अभियानों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की योजना बनाई गई।
संतों के विचारों पर चलने की अपील
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव और के विचार समाज को सही दिशा देने वाले हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिकता, आध्यात्मिकता और संस्कारों को मजबूत बनाया जा सकता है।
पर्यावरण और संस्कारों पर विशेष जोर
गायत्री परिवार के जिला समन्वय समिति सदस्य कंवल सिंह पाण्डे और बालकुंवर प्रधान ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जनचेतना और रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है। साथ ही ग्रामीण स्तर पर युग निर्माण योजना का विस्तार करना भी लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि बाल संस्कारशाला के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।
अनेक कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ कोंडागांव के मुख्य ट्रस्ट सदस्य शत्रुघ्न कोर्राम, उदय सिंह पटेल, गुलेंद्र पटेल, जीवन पाण्डे के साथ साहेब बंदगी से अक्षय कुमार पांडे सहित क्षेत्र के अनेक परिजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








