Buy Advt. Space

कोंडागांव में पूर्व सैनिकों और युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान सफल

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विकास नगर स्टेडियम में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्टेडियम परिसर में की गई व्यापक सफाई

अभियान के तहत विकास नगर स्टेडियम के अंदर एवं बाहर साफ-सफाई की गई। प्रतिभागियों ने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया और परिसर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश

भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरज यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर की पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर कोने को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। उन्होंने खुले में शौच मुक्त भारत और हर घर में शौचालय निर्माण के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता अभियान में शामिल सभी युवक-युवतियों को स्वल्पाहार कराया गया। इस दौरान सभी ने “मेरी भागीदारी – मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी”, “स्वच्छ भारत – सुंदर भारत” और “स्वच्छ कोंडागांव – सुंदर कोंडागांव” जैसे नारों के साथ वातावरण को जागरूकता से भर दिया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, जिला सहसंयोजक श्रीकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहे।

Leave a Comment