Buy Advt. Space

कलेक्टर ने कोंडागांव पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार सुबह मातृ एवं शिशु चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर एवं उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के वजन की जांच कर पोषण स्तर में हो रहे सुधार का भी अवलोकन किया।

नर्सिंग स्टाफ को दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित किया कि बच्चों को समय पर स्तनपान एवं पौष्टिक आहार सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही माताओं को नियमित रूप से उचित परामर्श देने पर भी जोर दिया।

समस्याओं की तत्काल सूचना देने के निर्देश

उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र में किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

‘सुपोषित जीवन अभियान’ के तहत विशेष पहल

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘सुपोषित जीवन अभियान’ के अंतर्गत एनआरसी में भर्ती बच्चों के लिए विशेष डाइट की व्यवस्था की गई है, जिससे उनके पोषण स्तर में तेजी से सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment