Buy Advt. Space

कबीर पब्लिक स्कूल जालबांधा में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग वार्षिक उत्सव सम्पन्न

By

ब्यूरो रवि गहने खैरागढ़

मां सरस्वती के पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

जालबांधा स्थित कबीर पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।

नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

विद्यालय के नन्हें-नन्हें बच्चों ने पंथी नृत्य, कर्मा नृत्य, आदिवासी नृत्य, सुवा नृत्य, देशभक्ति नृत्य एवं नाटक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देख उपस्थित अतिथि एवं पालकगण भावविभोर हो उठे।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमती संतोषी जयराम वर्मा उपस्थित रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीनदयाल सिन्हा, श्री विनोद चोपड़ा, श्री रिंकू गुप्ता, श्री साधु राम वर्मा एवं श्री महेंद्र निषाद शामिल हुए।
शाला समिति अध्यक्ष श्री अरुण साहू एवं उपाध्यक्ष श्री हरेश वर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

पिछले शैक्षणिक वर्ष में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

शिक्षकों व पालकों का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ताम्रध्वज वर्मा, देव सेन, देवा वर्मा, मनीष साहू, राधा वर्मा, सुमन बारले, कल्पना वर्मा सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment