ब्यूरो चीफ रवि गहने । खैरागढ़ जालबांधा। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि जालबांधा स्थित दो विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के लिए हुआ है। कक्षा 5वीं के छात्र पीयूष सोनी (ग्राम शेरगढ़), जो श्री गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल जालबांधा से हैं, तथा अनंत कुमार वर्मा (ग्राम बघमरा), जो कबीर पब्लिक स्कूल जालबांधा के छात्र हैं, ने कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे ही प्रयासों से भविष्य में भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन होता रहेगा।
नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के लिए जालबांधा के दो छात्रों का चयन








