ब्यूरो चीफ रवि गहने खैरागढ़ जालबांधा। जिले के जालबांधा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के आगमन पर कांग्रेस पार्टी को बड़ी मजबूती मिली। इस दौरान क्षेत्र के करीब 40 आम नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुश्री शताक्षी देवव्रत सिंह, राजा आर्यव्रत सिंह, नित्य शरण सिंह, जनपद सदस्य भूखन बंजारे, उपसरपंच हरेश वर्मा, धनंजय वर्मा, नर्सिंग वर्मा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर त्रिलोक जैन, ईश्वर भट्ट, निलेश वर्मा, कांता प्रसाद बंजारे, प्रदीप सिन्हा, राजा बंजारे, माधो बंजारे, विनोद नेताम, संजय गहने सहित लगभग 40 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आम जनता के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
टीएस सिंहदेव के जालबांधा आगमन पर 40 लोग कांग्रेस में शामिल








