Buy Advt. Space

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना शुरू, बड़ेकनेरा सुरभि गौधाम का उद्घाटन

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । ने शनिवार को बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर में 29 गौधाम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया, जिसमें कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित गौधाम भी शामिल है। अब ये सभी गौधाम “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे।

बड़ेकनेरा से जिले में योजना की शुरुआत

कलेक्टर ने बताया कि जिले में गौधाम योजना की शुरुआत ग्राम बड़ेकनेरा से की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गौसेवा के प्रति लोगों में विशेष उत्साह है, जिससे गौवंश के संरक्षण और संवर्धन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही योजना के क्रियान्वयन की सतत निगरानी भी की जाएगी।

घुमंतु पशुओं के संरक्षण में मिलेगी मदद

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई गौधाम योजना घुमंतु पशुओं के संरक्षण और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

जैविक खेती और रोजगार को मिलेगा प्रोत्साहन

कार्यक्रम में ने भी योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं कामधेनू गौशाला बड़ेकनेरा की अध्यक्ष और जिला स्तरीय गौधाम समिति के अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत घुमंतु और दुर्घटनाग्रस्त गौवंश का संरक्षण, उपचार और टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही जैविक खाद और औषधि के निर्माण को बढ़ावा देकर किसानों को स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक , सहित समिति के सदस्यगण और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment