ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 नग बहुमूल्य हीरा जैसे खनिज पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना देवभोग पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवभोग के आईटीआई कॉलेज के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति चमकीले पत्थर लेकर ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान खीर सिंह मांझी (30 वर्ष) निवासी झूलेनबर, नवरंगपुर (उड़ीसा) और हरीशंकर नेताम (27 वर्ष) निवासी पायलीखण्ड जुगाड, गरियाबंद (छ.ग.) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 22 नग हीरा जैसे चमकीले पत्थर, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 KB 0696) बरामद की गई। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है।
आरोपियों से जब्त खनिज के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि ये पत्थर ऊँचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धाराओं सहित प्रकरण दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह
देवभोग पुलिस ने दो तस्करों से बरामद किए 22 हीरा समान पत्थर








