Buy Advt. Space

गरियाबंद कोर्ट में चपरासी का शव फंदे से लटका मिला

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद । जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोर्ट में चपरासी के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कोर्ट परिसर के पास एक युवक का शव लटका हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान कामता साहनी (47 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोर्ट में चपरासी के रूप में कार्यरत था।

पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक के परिवारजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कामता साहनी ने आत्महत्या क्यों की।

Leave a Comment